{"_id":"6af76e3378b2711e6b02a0b6","slug":"victim-releases-new-video-regarding-sexual-harassment-allegations-against-preacher-indradev-mathura-news-c-161-1-mt11010-105000-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कथावाचक इंद्रदेव पर यौन उत्पीड़न के आरोप में पीड़िता ने नया वीडियो किया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कथावाचक इंद्रदेव पर यौन उत्पीड़न के आरोप में पीड़िता ने नया वीडियो किया जारी
विज्ञापन
वृंदावन। परिक्रमा मार्ग स्थित राधा किशोरी सेवा धाम के कथावाचक इंद्रदेव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। महाराष्ट्र की एक महिला द्वारा लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच महिला ने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो जारी कर अपनी आपबीती सुनाई है। वीडियो में महिला ने संत पर गंभीर आरोप लगाने के साथ ही उनके शिष्यों पर डराने-धमकाने का आरोप लगाया है।
महिला का दावा है कि राधा किशोरी सेवा धाम की दूसरी मंजिल पर स्थित संत के कमरे में महिलाओं और युवतियों को अलग-अलग बहाने से बुलाया जाता था और उनके साथ कथित रूप से गलत हरकतें की जाती थीं। महिला ने वीडियो में अपने साथ हुए कथित उत्पीड़न का भी जिक्र किया है। महिला का आरोप है कि मामले को सार्वजनिक करने और आवाज उठाने के बाद संत के शिष्य उसे डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। इस प्रकरण के बाद अखाड़े द्वारा कथावाचक इंद्रदेव को निष्कासित किया जा चुका है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कथावाचक इंद्रदेव के खिलाफ एनएचआरसी में शिकायत
वृंदावन । कथावाचक इंद्रदेव के खिलाफ महिला से कथित यौन उत्पीड़न के मामले में सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता प्रहलाद कृष्ण शुक्ला ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पीड़िता की शिकायत पर मथुरा पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इसके बाद ठाणे में एफआईआर दर्ज कराई गई। अब मामला वृंदावन स्थानांतरित किया जा चुका है। अधिवक्ता ने आयोग से निष्पक्ष जांच, पीड़िता की सुरक्षा, महिला पुलिस अधिकारी से जांच की निगरानी तथा वृंदावन के आश्रमों में सीसीटीवी और महिला कर्मचारियों की व्यवस्था का सेफ्टी ऑडिट कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उद्देश्य किसी को दोषी ठहराना नहीं, बल्कि पीड़िता को न्याय और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराना है। मामला फिलहाल आयोग में विचाराधीन है। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता से बयान दर्ज कराने के लिए संपर्क किया गया है। तथ्यों के सामने आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।