{"_id":"5a43e45a4f1c1b96698bb796","slug":"61514398810-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर युवती से रेप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर युवती से रेप, रिपोर्ट दर्ज
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
rape victim
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना के समय माता-पिता गए थे ननिहाल
मीरानपुर कटरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात एक युवक ने घर में घुसकर 18 साल की युवती के साथ रेप किया। उसके शोर मचाने पर पास में ही सो रहे छोटे भाई बहन जाग गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के इकट्ठा होने से पहले वह भाग गया। घटना के समय माता-पिता पीड़िता की ननिहाल गए हुए थे। वापस आने पर जानकारी हुई। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
क्षेत्र के एक गांव के किसान ने बताया कि वह पत्नी के साथ शनिवार को ससुराल गया था। घर में बेटा और दो बेटियां थीं। सोमवार की रात बच्चे जब घर में सो रहे थे, तभी रात 11 बजे शाहपुर खितौआ निवासी राजेश किसी तरह घर में घुस आया और सोते समय उसने 18 वर्षीय बेटी को दबोच लिया। आंख खुलने पर बेटी ने जैसे ही शोर मचाने की कोशिश की तो उसने बेटी का मुंह दबा दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए चुप करा दिया। आरोप लगाया कि उसने बेटी के साथ रेप किया। अचानक बेटी के मुंह से चीख निकलने पर भाई-बहन जाग गए और उन लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। गांव के लोग जागकर इकट्ठा होते इससे पहले वह भाग गया। घर के बाहर खड़े उसे दो साथियों को भी पीड़ित परिवार ने भागते हुए देखा। मंगलवार को जब वह ससुराल से लौटकर आया तो बेटी ने आपबीती सुनाई। मंगलवार देर शाम तहरीर मिलने पर पुलिस ने देर रात मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी युवक को पकड़ लिया।
रेप मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
धनंजय सिंह, थानाध्यक्ष मीरानपुर कटरा