{"_id":"57dc115f4f1c1bd949d488bb","slug":"60-thosand-looted-with-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने युवक को गोली मारकर 60 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने युवक को गोली मारकर 60 हजार लूटे
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Fri, 16 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर की किश्त जमा करने के लिए 60 हजार रुपये का इंतजाम करके बाइक से घर जा रहे एक युवक को सरेशाम तीन बाइक सवार लुटेरों ने ढाईघाट रोड पर लूट लिया और भाग निकले। लूट का विरोध करने पर एक लुटेरे ने युवक के सिर में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है।
घटना बृहस्पतिवार सायं करीब साढे़ छह बजे की है। लूट का शिकार बना घायल फेनी सिंह पुत्र रामपाल सिंह यादव गंगा के खादर में बसे ग्राम बख्तावरगंज का रहने वाला है। घायल के चचेरे भाई पप्पू पुत्र सोनपाल सिंह ने बताया कि फेनी ने ट्रैक्टर की किश्त जमा करने को शाहजहांपुर के एक डेरी वाले के हाथ अपनी भैंस बेची थी। किश्त की रकम फिर भी पूरी नहीं होने पर कुछ रुपये फेनी ने अपने रिश्तेदार से लेकर कुल 60 हजार रुपये लेकर बाइक से घर आ रहे थे।
ढाईघाट रोड पर ढाईगांव से आगे निकलने पर एक बाइक पर सवार तीन युवक फेनी के पीछे पीछे चलने लगे। फेनी की बाइक जब ग्राम बल्देवपुर मोड़ के समीप पहुंची, तभी पीछे से आये बाइक सवार युवकों ने फेनी की चलती बाइक मे लात मारकर गिरा दिया। फेनी के बाइक सहित गिरते ही तीनों लुटेरों ने उन्हें पकड़ लिया और तलाशी लेकर जेब मे रखे साठ हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर एक लुटेरे ने फेनी के सिर में गोली मार दी।
विज्ञापन
तीन लुटेरों में से एक फेनी की बाइक पर तथा दो अपनी बाइक पर सवार होकर वल्देवपुर-हेतमपुर रोड पर भाग गये। रोड के नीचे खंती मे पड़े फेनी की चीख पुकार सुनकर तमाम लोग मौके पर आ गये और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने रात में ही घायल को जिला अस्पताल भेज दिया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष धनंजय सिंह का कहना है कि घटना की तहरीर अभी तक नहीं मिली है। पीड़ित युवक सिर में गोली लगने से सदमे में है, जिससे वह कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच पड़ताल के बाद आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।