{"_id":"6b074b291f1c0881b60807ba","slug":"21-year-old-man-found-dead-in-bed-police-investigating-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1529530-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बिस्तर पर मृत मिला 21 वर्षीय युवक, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बिस्तर पर मृत मिला 21 वर्षीय युवक, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
गुलरिहा। थाना क्षेत्र के जैनपुर टोला काजीपुर में बुधवार सुबह 21 वर्षीय युवक अटल बिहारी निषाद का शव घर में बिस्तर पर मिला। पिता ने गांव के ही एक युवक पर बेटे को अधिक शराब पिलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जैनपुर टोला काजीपुर निवासी सुदामा निषाद के मुताबिक, उनका बेटा अटल मंगलवार शाम गांव के एक युवक के साथ चौराहे की तरफ गया था। दोनों ने शराब पी थी। इसके बाद एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद वह युवक अटल को घर छोड़कर चला गया। बुधवार सुबह काफी देर तक अटल नहीं उठा तो परिजनों ने उसे जगाने का प्रयास किया। इस दौरान उसकी मौत का पता चला। सूचना पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।