फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ट्रक की चपेट में आकर मासूम की मौत, बाबा-चाचा घायल

ट्रक की चपेट में आकर मासूम की मौत, बाबा-चाचा घायल

Mon, 16 Jul 2018 11:34 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आकर मासूम की मौत, बाबा-चाचा घायल
ट्रक की चपेट में आकर मासूम की मौत, बाबा
विज्ञापन

चाचा घायल, बुआ की बारात के दौरान हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर/ कलान। फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर रविवार रात 12 बजे चांदपुर गांव के पास बुआ की शादी के दौरान ट्रक की चपेट में आकर पांच वर्ष के मासूम की मौत हो गई, जबकि उसके बाबा और चाचा घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में और चालक को हिरासत में ले लिया है।

चांदपुर निवासी सुधीर यादव की बहन आरती की बारात कासगंज के सौरव मलिकपुर से आई हुई थी। रात दस बजे द्वारचार निपट जाने के बाद बाराती खाना खाने में लग गए। सुधीर का पांच वर्षीय बेटा आशुतोष रात 12 बजे अपने बाबा रामनिवास व 11 वर्षीय चाचा विकास के साथ गांव के बाहर सड़क किनारे बैंडबाजे के पास खड़ा था, उसी समय बदायूं की ओर से कलान की तरफ आ रहे ट्रक ने तीनों को अपनी चपेट में ले किया। इससे आशुतोष की मौके पर मौत हो गई और रामनिवास का एक पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया। इस हादसे में विकास को भी चोटें आईं। घटना के बाद भाग रहे ट्रक ने थरिया और कलान के पास दो गायों को चपेट में लेकर उन्हें भी मौत के घाट उतार दिया। मिर्जापुर पुलिस ने जरियनपुर के पास ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया। इधर, घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। गमगीन माहौल में शादी की रस्में पूरी की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed