{"_id":"5cdeb902bdec22077559417b","slug":"41558100226-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ग्रामीण को मारी गोली, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। बृहस्पतिवार रात ग्रामीण को गोली मारकर हत्या की कोशिश की गई। गंभीर हालत में अधेड़ को इलाज के लिए बरेली ले जाया गया है। घायल के पुत्र ने दो लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव बेला मदारपुर निवासी मनजोत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी मां की बुआ की पुत्री की शादी खुटार के गांव पुरेना निवासी अभिनंद्र सिंह के साथ हुई। पुत्री का जन्म होने पर अभिनंद्र सिंह ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया और वह उसके पिता पर छुटौती करा देने का दबाव बना रहा था। पिता के मना करने पर आरोपी उनसे खुन्नस मानता था।
बृहस्पतिवार रात परिवार के लोग खाना खाने के बाद सो गए। रात में अभिनंद्र सिंह अपने एक साथी के साथ उसके घर आया और पिता 50 वर्षीय करतार सिंह की हत्या करने की नियत से पेट में गोली मार दी, जिससे उसके पिता गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। घटना से परिवार में खलबली मच गई। पुलिस को सूचना देने के बाद घायल को पुवायां सीएचसी लाया गया। पुवायां से घायल को शाहजहांपुर और शाहजहांपुर से बरेली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।