फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   विदेश भेजने के नाम पर चार लोगों से 18 लाख की ठगी

विदेश भेजने के नाम पर चार लोगों से 18 लाख की ठगी

Sat, 23 Mar 2019 11:49 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर चार लोगों से 18 लाख की ठगी
बंड (शाहजहांपुर)। चार लोगों से उनके लड़कों को विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ितों ने पुलिस को संयुक्त तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की, लेकिन पीड़ितों की रिपोर्ट दर्ज किए बगैर उन्हें टरका दिया।
विज्ञापन

गांव फगुनिहाई के कृपाल सिंह, सुखदेव सिंह और गांव भांभी के सतनाम सिंह, भगवंत सिंह ने पुलिस को बताया कि तीन माह पूर्व गांव बरीबरा के तीन सगे भाइयों ने उन लोगों को बताया कि उनमें से एक का पुत्र विदेश में है। जो लोग विदेश में काम करना चाहते हैं, उनको वह अपने पुत्र के माध्यम से वर्क परमिट पर विदेश भेज देते हैं। उन लोगों ने अपने पुत्रों को विदेश में काम दिला देने की बात कही तो उक्त ने चारों लोगों से चार-चार लाख रुपये ले लिए। इसके बाद फिर रुपये लिए गए। कुल मिलाकर चारों लोगों से 18 लाख रुपये ले लिए गए।
विज्ञापन

इसके बाद उक्त ने उन लोगों के पुत्रों को दिल्ली से अरमीनिया के लिए फ्लाइट पर बिठा दिया और वर्क परमिट न देकर टूरिस्ट वीजा दे दिया। अरमीनिया पहुंचने पर युवकों को जानकारी हुई कि उनके पास टूरिस्ट वीजा है। जानकारी होने पर वह लोग किसी तरह अपने पुत्रों को अरमीनिया से वापस लाए। ठगी के कारण उनकी जमीन, जेवर आदि सब गिरवी पड़ गया। अब उक्त लोग रुपये वापस मांगने पर जान से मार देने की धमकी दे रहे हैं। थाना प्रभारी हरपाज सिंह बालियान ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed