{"_id":"5c7ec7b4bdec22143c033d81","slug":"41551812532-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से दस वर्षीय बालिका की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट लगने से दस वर्षीय बालिका की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर (शाहजहांपुर) । क्षेत्र के गांव पिहुआ में बिजली के खंभे के सपोर्ट में आए करंट से सतीश की दस वर्षीय पुत्री रीतू की मौत हो गई। मृतका के पिता की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया है।
पृथ्वीपुर ढाई ग्राम पंचायत के मजरा पिहुआ निवासी सतीश ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे उसकी पुत्री रीतू घर के पास लगे बिजली के खंभे के पास खेल रही थी। खेलते-खेलते रीतू खंभे की सपोर्ट में लगे तार को पकड़ कर खडी हो गई। सपोर्ट वाले तार में करंट आ रहा था। इससे रीतू को करंट लग गया और वह छटपटा कर गिर पड़ी और थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई। एसआई हरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की मृतका के पिता की सूचना पर शव को कब्जे में ले लिया गया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।