फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   जमा हुए फर्जी लाइसेंस पर खरीदे गए 29 शस्त्र

जमा हुए फर्जी लाइसेंस पर खरीदे गए 29 शस्त्र

Sun, 06 Jan 2019 07:50 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 06 Jan 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
जमा हुए फर्जी लाइसेंस पर खरीदे गए 29 शस्त्र
पुवायां (शाहजहांपुर)। डीएम के आदेश के बाद एसपी के निर्देश पर पुवायां और खुटार थाना क्षेत्र में फर्जी लाइसेंस पर बने 29 शस्त्र जमा हो गए हैं। शस्त्र जमा होने के बाद अगली कार्रवाई को लेकर शस्त्रधारकों में खलबली मची हुई है। खुटार के एक शस्त्रधारक के बाहर होने के कारण शस्त्र जमा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण सामने आया था। तिलहर क्षेत्र के रामलड़ैते को पकड़े जाने के बाद पूरे मामले का खुलासा होने पर शाहजहांपुर की तिलहर कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी और तत्कालीन इंस्पेक्टर रूमसिंह यादव ने मामले की जांच की थी। जिले के एक ब्लॉक प्रमुख का नाम भी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण में सामने आया था लेकिन जांच में पुलिस ने उन्हें क्लीन चिट दे दी थी। डीएम ने इस मामले में फर्जी लाइसेंसों पर खरीदे गए सभी शस्त्र जमा करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने एसपी से सभी थाना प्रभारियों को शस्त्र जमा होने के मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण में खुटार ब्लॉक में सबसे ज्यादा 24 शस्त्र खरीदे गए थे। थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि डीएम और एसपी के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही है। अब तक 23 शस्त्र लाइसेंस दुकानों पर जमा हो चुके हैं और एक व्यक्ति के बाहर गए होने के कारण शस्त्र जमा नहीं हो सका है, उसे भी शीघ्र जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर पुवायां कोतवाली क्षेत्र में बने छह लाइसेंसों पर खरीदे गए शस्त्र भी जमा कराए जा चुके हैं। एक शस्त्रधारक का पता पुवायां का लिखा हुआ है जबकि वह रहने वाला खुटार क्षेत्र का है। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि पुवायां के छह शस्त्र जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed