Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Body of innocent child exhumed and sent for post-mortem

Ghaziabad News: कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा मासूम का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Body of innocent child exhumed and sent for post-mortem
मसूरी। वेव सिटी थाना क्षेत्र के बयाना गांव में नौ माह के मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने जिलाधिकारी की अनुमति से मंगलवार को शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चे की मां ने अपने पति पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चे की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल के अनुसार, बच्चे की मां प्रियंका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह काम पर गई थी। घर पर उसका नौ माह का बेटा, पति अभिषेक और ननद खुशबू मौजूद थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे घर लौटने पर उसने पति से बच्चे के बारे में पूछा तो उसने बताया कि बच्चा कमरे में सो रहा है। आरोप है कि बच्चे की सांसें थम चुकी थीं और उसके गले पर खरोंच के निशान थे।
विज्ञापन

प्रियंका का यह भी आरोप है कि पति ने बच्चे की मौत को प्राकृतिक बताकर शव दफनाने का दबाव बनाया। इसके बाद गांव में बच्चे के शव को दफना दिया गया।
----
बच्चे को छत तक उछालने का भी आरोप
प्रियंका ने पुलिस को बताया कि उसका पति नशे का आदी है। दोनों की शादी वर्ष 2022 में हुई थी। करीब चार वर्ष बाद उनके घर संतान हुई थी। आरोप है कि कुछ दिन पहले पति ने उसकी पिटाई भी की थी। महिला का कहना है कि पति ने एक बार बेटे को गोद में लेकर छत तक उछाल दिया था। इस दौरान बच्चे के हाथ छत के पंखे की पंखुड़ियों से टकरा गए थे, जिससे खरोंच आ गई थी। महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि दिवाली की रात विवाद होने पर पति ने बच्चे को मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed