Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Dispute over possession of a shop; complaint lodged with the CP

Ghaziabad News: दुकान पर कब्जे को लेकर विवाद, सीपी से शिकायत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Dispute over possession of a shop; complaint lodged with the CP
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम में कॉस्मेटिक की दुकान करने वाली महिला ने मालिक के खिलाफ पुलिस आयुक्त से शिकायत की है। पीड़िता के मुताबिक वह गोविंदपुरम में एक दुकान किराए पर लेकर कॉस्मेटिक का सामान बेचती हैं। दो नवंबर 2025 को दुकान मालिक से उनका नोटरी किरायानामा हुआ था। वह नियमित रूप से किराया और बिजली का बिल जमा कर रही थीं। आरोप है कि आठ अक्टूबर 2026 की रात करीब दो से ढाई बजे दुकान मालिक, पूर्व किराएदार और दो अन्य लोगों ने दुकान का ताला तोड़कर दो लाख रुपये की कीमत का सामान चोरी कर लिया। कुछ सामान दुकान के बाहर भी फेंक दिया। इसके बाद आरोपी दुकान में अपना ताला लगाकर चले गए। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बारे में पूछने पर आरोपियों ने अश्लील इशारे किए और दुकान अपने नाम करने का प्रलोभन देते हुए आपत्तिजनक बातें कहीं। पूर्व किराएदार ने बदले की नीयत से दुकान के सामने अपना वाहन खड़ा कर दिया है, जिससे वह दुकान नहीं खोल पा रही हैं। पीड़िता का कहना है कि उन्होंने कविनगर थाने में शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed