{"_id":"6af36a8e704f34b70e0cbd07","slug":"another-member-of-the-gang-that-lured-young-women-into-selling-jobs-was-arrested-from-bihar-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-160306-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: नौकरी का झांसा देकर युवतियों को बेचने वाले गिरोह का एक और सदस्य बिहार से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: नौकरी का झांसा देकर युवतियों को बेचने वाले गिरोह का एक और सदस्य बिहार से गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी गफ्फार मिया। स्रोत-पुलिस
नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवतियों को बिहार ले जाकर अनैतिक व्यापार में धकेलने वाले गिरोह के सदस्य गफ्फार मिया (42) को पुलिस ने बिहार के पूर्वी चंपारण से गिरफ्तार किया है।
गिरोह के सदस्य रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अकेली व परेशान युवतियों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद उन्हें बिहार ले जाकर अनैतिक व्यापार में संलिप्त लोगों के हाथों बेच दिया जाता था। इस मामले में पूर्व में एक दंपती को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
अहरौला थाना प्रभारी रामकिशोर शर्मा ने बताया कि 18 मार्च 2026 को अहरौला क्षेत्र की एक महिला ने अपनी करीब 18 वर्षीय बेटी के बिना बताए घर से चले जाने की तहरीर दी थी। इस पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान मानव तस्करी और अनैतिक व्यापार से संबंधित धाराएं बढ़ाई गईं।
विज्ञापन
छह नवंबर को बिहार के पूर्वी चंपारण से अभिषेक राज और उसकी पत्नी सितारा खातून को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पूछताछ और विवेचना में गफ्फार मिया का नाम सामने आया। पुलिस टीम ने बिहार के पूर्वी चंपारण में दबिश दी।
सोमवार रात करीब नौ बजे मधुबन थाना क्षेत्र के सरैया गांव स्थित उसके घर से गफ्फार मिया (42) को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर युवतियों को नौकरी का झांसा देता था।
इसके बाद उन्हें बिहार ले जाकर सरिता नाम की महिला के हाथों बेच दिया जाता था, जहां उनका शोषण कर अनैतिक व्यापार कराया जाता था। आरोपी ने कुशीनगर, महराजगंज, देवरिया और गोरखपुर समेत विभिन्न जिलों की दर्जनों युवतियों को नौकरी का झांसा देकर बेचने की बात बताई है।
मामले में सात अन्य आरोपी अभी वांछित हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार गफ्फार के खिलाफ देवरिया के खुखुंदू थाने में भी अपहरण का एक मामला दर्ज है।