{"_id":"6af36ad377b3dac42e062aa4","slug":"alert-at-railway-station-following-blast-at-outpost-147-additional-personnel-deployed-shahibabad-news-c-30-gbd1036-1019264-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चौकी में धमाके के बाद रेलवे स्टेशन पर अलर्ट, 147 अतिरिक्त जवान तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चौकी में धमाके के बाद रेलवे स्टेशन पर अलर्ट, 147 अतिरिक्त जवान तैनात
विज्ञापन
गाजियाबाद। वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए धमाके के बाद गाजियाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। भैयादूज और छठ पूजा पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। स्टेशन पर पहले से तैनात 43 जवानों के अलावा विभिन्न स्टेशनों से 147 अतिरिक्त जवान बुलाए गए हैं। इनमें मुरादाबाद, अंबाला, लखनऊ, दिल्ली और कश्मीर आदि स्थानों से आए जवान शामिल हैं।
इसके साथ ही स्टेशन परिसर में निगरानी बढ़ाने के लिए 30 नए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। रेलवे स्टेशन पर तैनात जवान लगातार माइक से अनाउंसमेंट कर यात्रियों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं। स्टेशन पर डॉग स्क्वॉड के साथ एंबुलेंस और दमकल वाहन भी तैनात किए गए हैं, ताकि किसी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।
-- --
नए 30 और पुराने 41 कैमरों से होगी निगरानी
रेलवे के अनुसार, जंक्शन पर पहले 41 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। त्योहारों पर प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर में उमड़ने वाली भीड़ की निगरानी के लिए चार दिन पहले 30 नए कैमरे लगाए गए हैं। अब स्टेशन पर कुल 71 सीसीटीवी कैमरे हो गए हैं। इनकी निगरानी के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। यहां आरपीएफ के जवान 24 घंटे कैमरों की फुटेज पर नजर रखेंगे। किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर कंट्रोल रूम से तत्काल सूचना प्रसारित की जाएगी।
विज्ञापन
-- --
रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। अतिरिक्त पुलिस बल के साथ कैमरे भी लगाए गए हैं। स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों पर नजर रखी जा रही है। त्योहारों के दौरान यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है।
-डीके चौहान, सहायक सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ