फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ज्वैलर्स की दुकान में चोरी, एक चोर को दबोचा

ज्वैलर्स की दुकान में चोरी, एक चोर को दबोचा

Wed, 24 Oct 2018 11:39 PM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
ज्वैलर्स की दुकान में चोरी, एक चोर को दबोचा
फोटो-38, एएसपी सिटी घटना स्थल पर जांच पड़ताल करते।
विज्ञापन

सराफ की दुकान में चोरी, गश्ती पुलिस ने एक चोर को दबोचा
दुकान से चोर ले गए बंदूक, 22 किलो चांदी के जेवर, 25 हजार की नकदी
अमर उजाला ब्यूरो
रोजा। कैलाशनगर कॉलोनी में मंगलवार रात चोरों ने जमुना सराफ की दुकान का शटर तोड़ दिया और यहां से 22 किलो चांदी के जेवर व 25 हजार रुपये की नकदी और लाइसेंसी बंदूक चोरी कर ली। इसी बीच घटना करके भाग रहे चोरों पर गश्ती पुलिस की नजर पड़ गई। पुलिस ने एक चोर को दौड़ाकर पकड़ लिया, जबकि उसके तीन साथी भाग गए।

हथौड़ा बुजुर्ग ग्राम सभा के अंतर्गत मोहम्मदी रोड पर बसी कैलाशनगर कॉलोनी निवासी अनिल गुप्ता का मकान और दुकान एक में ही है। मंगलवार शाम दुकान बंद करने के बाद खाना खाकर वह परिवार के साथ मकान में सो गए। रात लगभग दो बजे चोरों ने उनकी जमुना सराफ के नाम से चल रही दुकान का शटर तोड़ दिया और उसमें दाखिल हो गए। दुकान के अंदर ही अनिल गुप्ता की बंदूक भी रखी थी, चोरों ने बंदूक को कब्जे में लेने के साथ ही लॉकर तोड़कर उसमें से चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली। चोर माल लेकर भागने वाले थे, तभी गश्ती पुलिस के सिपाही आ गए। उन लोगों ने शटर टूटा देखा तो भाग रहे चोरों को ललकारा, इतने में एक चोर ने सिपाहियों पर बंदूक सीधी कर दी। डर की वजह से एक बार को सिपाही ठिठके, फिर हिम्मत करके एक चोर को दौड़ाकर पकड़ लिया, जबकि तीन चोर भाग गए। पुलिस पकड़े गए चोर से पूछताछ आधार पर भागे हुए चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

-------
सराफा व्यापारी की दुकान में चोरी के मामले में कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया है, उनसे महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
दिनेश त्रिपाठी, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed