{"_id":"5b05c6e24f1c1b894c8b6b12","slug":"41527105250-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलालाबाद में महिला को गोली मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जलालाबाद में महिला को गोली मारी, हालत गंभीर
Updated Thu, 24 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद में महिला को गोली मारी, हालत गंभीर
चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद।
कस्बे के मोहल्ला गांधीनगर में हमलावरों ने महिला को गोली मारकर घायल कर दिया। वारदात मंगलवार रात करीब 10 बजे हुई। चार लोगों के खिलाफ कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मोहल्ला गांधीनगर के सुरजीत का कहना है कि उसके भाई रंजीत सिंह की मोहल्ले के ही मुल्लू गुप्ता, गोपाल गुप्ता, मुरारी और सनी से रंजिश है। मंगलवार रात करीब 10 बजे चारो लोग उसके घर पहुंचे। दरवाजे पर गालियां देते हुए रंजीत को घर से बाहर बुलाया। शोर सुनकर उसकी मां बिट्टो देवी बाहर निकलीं। उन्होंने गालियां देने का विरोध किया। आरोप है कि इसी दौरान मुल्लू ने तमंचे से गोली चला दी। गोली उसकी मां के पीठ में लगी। इसके बाद हमलावर यहां से भाग गए। पुलिस को सूचना देने के बाद घायल महिला को परिवार वाले सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में उक्त चारो को नामजद करते हुए कातिलाना हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।