फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पिपरिया भागवंत में करंट लगने से युवक की मौत

पिपरिया भागवंत में करंट लगने से युवक की मौत

Sun, 04 Nov 2018 07:40 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
पिपरिया भागवंत में करंट लगने से युवक की मौत
करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन

खुटार। नल में पानी लेने के दौरान करंट आ जाने से एक युवक की शनिवार शाम मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। रविवार सुबह युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

गांव पिपरिया भागवंत निवासी 35 वर्षीय सोनू शनिवार की सुबह खेत पर काम करने गया था। शाम को काम करके घर वापस आया तो नल पर हाथ पैर धोने के लिए पहुंचा। नल में ही लगे मोटर का तार कटा होने से नल में करंट आने के कारण सोनू चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोनू को नल के पास पड़ा देखकर पत्नी मुन्नी देवी ने मौके पर पहुंचकर देखा तो सोनू मृत अवस्था में मिला। हादसे की जानकारी होने पर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सोनू का पत्नी के साथ एक पुत्र दो वर्षीय विपिन है। परिवार के लोगों ने बताया कि घर में ही हादसा होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। रविवार को सोनू के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed