{"_id":"599c4b114f1c1b1c2c8b48c8","slug":"31503415057-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठा व्यवसायी को लूटकर भागे लुटेरों ने पुलिस पर झोंका फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भट्ठा व्यवसायी को लूटकर भागे लुटेरों ने पुलिस पर झोंका फायर
Updated Tue, 22 Aug 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। सोमवार देर रात भट्ठा व्यवसायी को लूट कर भाग रहे लुटेरों ने पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया और फरार हो गए। फायरिंग में पुलिस वाले बाल-बाल बच गए। इस दौरान वैगनआर कार पंक्चर हो जाने पर वे लोग कार छोड़कर भाग गए। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। इस मामले में भट्ठा व्यवसायी की ओर से तीन लोगों के खिलाफ लूट व पुलिस की ओर से हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
बरेली रोड निवासी ईंट भट्ठा व्यवसायी गोविंद गुप्ता सोमवार रात करीब दस बजे भट्ठा से घर जा रहे थे। जब वह घर के पास पहुंचे, तभी वहां पहले से ही मोहल्ला नौसारा निवासी नारायण गुप्ता, बारह पत्थर निवासी दर्शन, मोहल्ला बाबूनगर निवासी जीवेंद्र मौजूद थे। आरोप है कि उन लोगों ने तमंचा दिखाते हुए उससे दस हजार की नगदी व गले से सोने की चेन लूट ली और वैगनआर गाड़ी में बैठकर भाग निकले। सूचना पर एसएसआई राकेश, एसआई वकार खां सिपाही नवीन कुमार, सुमित, मनोज, विशाल, प्रदीप, इंद्रपाल को साथ लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। गुरुगवां रोड पर भाग रही आरोपियों की गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। रास्ते में आरोपियों की वेैगनआर पंक्चर हो गई, जिसे किनारे लगाकर जब वह लोग पैदल भागने लगे, तभी पुलिस कर्मी भी उनके पीछे दौड़े। आरोप है कि उन लोगों ने अपने को घिरता देख पुलिस ने
फ ायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि एक गोली एसएसआई के कान के पास से होते हुए निकल गई जिससे उनके कान में लगा श्रवण यंत्र निकलकर दूर जा गिरा, जबकि फायरिंग में अन्य पुलिस वाले बच गए। अचानक फायरिंग हो जाने के बाद पुलिस ने भी पोजीशन संभाल ली, लेकिन अंधेरे के चलते बदमाश भाग निकले। बदमाशों द्वारा छोड़ी गई कार को पुलिस कोतवाली ले आई है। दरोगा वकार खां ने बताया कि सभी तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरोगा वकार खां ने बताया कि नामजद दर्शन पर कई मुकदमे हैं और उस पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।