फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दो थानों के बीच उलझा ऑनर किलिंग का मामला

दो थानों के बीच उलझा ऑनर किलिंग का मामला

Thu, 07 Mar 2019 12:28 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
दो थानों के बीच उलझा ऑनर किलिंग का मामला
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा में 21 फरवरी को दो युवकों की हुई हत्या की घटना दो थानों के बीच उलझ गई है। युवकों के लापता होने पर गुमशुदगी फरीदपुर थाने में दर्ज कराई गई थी, घटना का खुलासा होने पर पता चला कि दोनों को मीरानपुर कटरा स्थित एक मकान में मारा गया। फरीदपुर पुलिस ने हत्यारोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद कर्तव्य की इतिश्री कर ली है। परिजन इस खुलासे से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। परिजन घटना में दो से अधिक लोगों का हाथ होने की बात कहकर पुलिस की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन

आंवला के थाना सिरौली के गांव पल्था निवासी भूपेंद्र और उसके ममेरे भाई फरीदपुर के गांव कीरतपुर धीमरी निवासी धीरेंद्र मीरापुर कटरा में 21 फरवरी को एक युवती के बुलावे पर उससे मिलने मीरानपुर कटरा आए थे। यहां युवती के पिता और भाई ने दोनों को घर में बेटी के कमरे में पकड़ लिया और गुस्से में आकर उनकी हत्या कर दी थी। घटना का खुलासा होने पर हत्यारोपी पिता-पुत्र ने जो कहानी सुनाई वह दोनों युवकों के परिजनों के गले नहीं उतर रही है, जबकि पुलिस घटना का पटाक्षेप करते हुए दोनों हत्यारोपियों को जेल भेज अपना काम पूरा करने की बात कह रही है, लेकिन परिजनों का कहना है कि दो युवकों को दो लोग नहीं मार सकते। घटना को अंजाम देने में दो से अधिक संख्या हत्यारों की रही होगी। दोनों युवकों के परिजनों को पुलिस अब विवेचना कटरा थाने में ट्रांसफर करने की बात कहकर दिलासा दे रही है, वहीं कटरा पुलिस का कहना है कि उसे विवेचना नहीं मिली।
विज्ञापन


अभी विवेचना कटरा थाने को नहीं मिली है, फरीदपुर में रिपोर्ट दर्ज थी। वहीं की पुलिस विवेचना कर रही है। यहां विवेचना ट्रांसफर होगी तो यहां की पुलिस विवेचना करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed