{"_id":"5c154433bdec22555b4b2db9","slug":"21544897587-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर/जैतीपुर। थाना गढ़िया रंगीन के गांव डभौरा में शुक्रवार रात कुछ लोगों ने घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के पीछे मारपीट की पुरानी रंजिश बताई जा रही है। मृतका के देवर की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों में से दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सीओ तिलहर ने भी मौका मुआयना कर मामले की जानकारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
गांव डभौरा निवासी 25 वर्षीय ममता देवी पत्नी गोविंद शुक्रवार रात घर में कमरे के बाहर टीन के नीचे ननद माधुरी, कश्मीरा देवी, विद्या व देवर कौशल और मनमोहन के साथ सो रही थी। ममता का पति बरेली ट्रांसपोर्ट कंपनी पर ट्रक चलाता है, वह ड्यूटी पर गया हुआ था। रात करीब 10:30 बजे गांव के ही मेवाराम अपने बेटे सुनील व साथी उदयराज के साथ मिलकर मेन गेट की दीवार फांदकर घर में घुस आए और सोते समय ही परिवार के लोगों को पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच ममता ने हमलावरों में एक को डंडा मार दिया। आरोप है कि इतने में उदयराज ने ममता देवी के सीने पर तमंचे से गोली मार दी। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। फायर की आवाज सुनकर गांव के लोगों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए हल्ला मचाया तो हमलावर भाग गए। घटना की सूचना यूपी 100 को ननद माधुरी ने दी। सूचना पर यूपी 100 के साथ ही गढ़िया रंगीन थानाध्यक्ष इंद्र कुमार व जैतीपुर थानाध्यक्ष इंद्र सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। वहीं ममता को जिंदा होने की उम्मीद में परिजन जैतीपुर सीएचसी ले गए लेकिन यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर सीओ तिलहर मंगल सिंह रावत ने भी गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया और घटना के संबंध में परिजनों से जानकारी कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। मृतका के देवर कौशल की तहरीर पर पुलिस ने मेवाराम और उसके पुत्र सुनील व साथी उदयराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट में महिला को सीने में बायीं तरफ गोली लगने की पुष्टि हुई है। 315 बोर की बुलेट फंसी मिली है। वहीं पुलिस ने उदयराज और मेवाराम को हिरासत में ले लिया है।
वर्ष 2010 में हुई मारपीट की पुरानी रंजिश का मामला पीड़ित परिवार ने बताया है। तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
इंद्र कुमार, थानाध्यक्ष गढ़िया रंगीन