{"_id":"5cb8c88dbdec22143b6f25a6","slug":"201555613837-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी पर दवा लेने गई किशोरी से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएचसी पर दवा लेने गई किशोरी से छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलान (शाहजहांपुर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा लेने गई किशोरी के साथ फार्मासिस्ट ने छेड़छाड़ की। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची किशोरी की मां ने आरोपी की चप्पलों से पिटाई की। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जबकि आरोपी की तलाश की जा रही है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:30 बजे उसकी 14 वर्षीय पुत्री मोहल्ले की ही एक लड़की के साथ दवा लेने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गई थी। पर्चा लेकर बेटी फार्मासिस्ट विमल कनौजिया के पास पहुंची। आरोप है कि कनौजिया ने दवा के बदले में 100 रुपये की मांग की। बेटी ने कहा कि उसके पास रुपये नहीं है, इतने पर फार्मासिस्ट ने बेटी का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर स्वास्थ्य केंद्र के बाहर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही किशोरी के माता-पिता भी मौके पर पहुंच गए। गुस्से में किशोरी की मॉ ने आरोपी फॉर्मासिस्ट विमल की चप्पलों से पिटाई कर दी। किशोरी के पिता ने मामले की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं थानाध्यक्ष तेजपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर फार्मासिस्ट विमल कनौजिया व स्टाफ नर्स सौदान यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है।