फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पुलवामा हमले को लेकर भिड़े दो पक्ष, चले लाठी-डंडे, हुआ पथराव

पुलवामा हमले को लेकर भिड़े दो पक्ष, चले लाठी-डंडे, हुआ पथराव

Sat, 23 Mar 2019 11:40 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
पुलवामा हमले को लेकर भिड़े दो पक्ष, चले लाठी-डंडे, हुआ पथराव
बंडा (शाहजहांपुर)। पुलवामा हमले के बाद फेसबुक पर बंडा के गांव ददिउरी के दो युवकों का झगड़ा गांव तक आ पहुंचा और शनिवार सुबह दोनों पक्षों के बीच पथराव किए जाने और लाठी, डंडे चलने से दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस ने मामले को शांत कराया। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

गांव ददिउरी निवासी रवि गिरि बीडीएस करने के बाद चंडीगढ़ के गुरू रामदास मेमोरियल हॉस्पिटल में नौकरी कर रहा है। इसी गांव का मोहम्मद हनीफ बरेली में रहकर एमएससी की पढ़ाई कर रहा है। दोनों फेसबुक पर एक दूसरे के मित्र हैं। पुलवामा हमले के बाद किसी पोस्ट को लेकर दोनों के बीच तल्खी बढ़ गई थी। होली पर दोनों ही अपने घर आए हुए हैं। शुक्रवार को रवि और मोहम्मद हनीफ खेत पर मिले तो रवि ने कहा कि भारतीय सेना ने सात आतंकवादी मारकर पुलवामा का बदला ले लिया। इसी बात को लेकर कुछ विवाद हो गया था। शनिवार सुबह रवि की मां संतोषी देवी और दादी वीरवती हनीफ के घर शिकायत करने गईं तो विवाद फिर बढ़ गया। कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और पथराव शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में लाठी, डंडे भी चले, जिससे फातमा बानो, नूर बानो, चांद मोहम्मद, सज्जाद और दूसरे पक्ष से संतोष कुमारी, वीरवती, रवि घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी पाकर यूपी-100 पुलिस गांव पहुंची और घायलों को बंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि बंडा के थाना प्रभारी हरपाल सिंह काफी देर तक घटना को दबाए रहे और अधिकारियों को सूचना देना तो दूर गांव जाने तक की जरूरत नहीं समझी। इसके बाद दोनों ओर से तमाम लोग थाने पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। जानकारी होने पर एसडीएम मोहम्मद रिजवान, सीओ प्रवीण कुमार थाने पहुंचे और गांव के लोगों से जानकारी ली। रवि की ओर से मोहम्मद हनीफ, शान मोहम्मद, चांद मोहम्मद, शरीफ, गुड्डू, सज्जाद और मोहम्मद हनीफ की ओर से रवि गिरि, अचल गिरि, चांदो गिरि, हर्षित गिरि, पंकज, पुरूषोत्तम गिरि, नरोत्तम गिरि को नामजद कराते हुए बलवा, मारपीट, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मोहम्मद हनीफ का कहना है कि रवि उससे पाकिस्तान मुर्दाबाद कहने के लिए लगातार दबाव बनाता था। और उसी ने शनिवार को विवाद बढ़ा दिया। दोनों ओर से पांच लोग पुलिस हिरासत में भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो पक्षों के बीच मामूली विवाद था। पुलिस मौके पर गई थी। लोगों को समझाकर शांत कर दिया गया है। गांव में दो सिपाही तैनात हैं। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
हरपाल सिंह बालियान, थाना प्रभारी बंडा
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed