फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बिजली गिरने से किसान की मौत

बिजली गिरने से किसान की मौत

Fri, 15 Feb 2019 12:35 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
बिजली गिरने से किसान की मौत
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। कोतवाली क्षेत्र के गांव उइला थाथरमई में बृहस्पतिवार दोपहर गरज के साथ बारिश होने के दौरान बिजली गिरने से बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। गांव पहुंचे हल्के के लेखपाल ने मौका मुआइना कर रिपोर्ट तहसीलदार को भेज दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी 64 वर्षीय जवाहर लाल दोपहर करीब एक बजे खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान मौसम बिगड़ा और बूंदाबादी शुरू हो गई तो जवाहर घर को चल दिया। खेत से घर आते समय उसके पैर में बारिश से कच्ची सड़क पर हुई कीचड़ लग गई। जवाहर घर के पास पहुंचने के बाद वहां लगे इंडिया मार्का हैंडपंप पर रुक कर पैरों में लगी मिट्टी धोने लगा। इसी दौरान तेज आवाज के साथ कड़कड़ाई बिजली जवाहर पर गिरी और उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों की चीखपुकार मच गई। परिजनों के अनुसार मृतक के पत्नी रामश्री के अलावा दो लड़के व दो लड़कियां हैं। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। जवाहर लाल पत्नी के साथ छोटे बेटे मुकेश के साथ रहते थे। सूचना पाकर गांव पहुंचे लेखपाल धर्मेंद्र ने जांच पड़ताल कर रिपोर्ट तहसीलदार को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed