फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण, नोकझोंक

पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण, नोकझोंक

Mon, 11 Feb 2019 12:07 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण, नोकझोंक
शाहजहांपुर। थाना आरसी मिशन रविवार को हरदोई रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकानदारों से काफी नोकझोंक भी हुई। अस्थाई और अस्थाई अतिक्रमण हटाने के साथ यहां सरकारी जमीन पर कब्जा किए दो दर्जन से ज्यादा दुकानदारों के धारा 34 के तहत चालान भी किए गए।
विज्ञापन

हरदोई रोड पर दोनों ओर अतिक्रमण होने की वजह से अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार हादसे भी हो चुके हैं। रविवार को प्रभारी एसओ अनुज कुमार तिवारी ने फोर्स के साथ रोड के दोनों ओर अतिक्रमण हटवाने को अभियान चलाया। कुछ दुकानदारों ने अभियान का विरोध भी किया, लेकिन पुलिस की सख्ती के सामने उनकी एक नहीं चली। पुलिस ने दो दर्जन से ज्यादा दुकानदारों का धारा 34 के तहत चालान भी किया। अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed