Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Accusation of selling the same land to multiple people

Haridwar News: एक ही जमीन कई लोगों को बेचने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 06 Nov 2026 05:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
Accusation of selling the same land to multiple people
-कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कटारपुर अलीपुर में जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक महिला ने जमीन खरीदने के बाद भी कब्जा नहीं मिलने और उसी जमीन को दूसरे व्यक्ति को बेचने का आरोप लगाया है। कनखल पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, शीला देवी निवासी सतीघाट कनखल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने पति की कमाई से बचत और उधार लेकर कटारपुर अलीपुर में खाता संख्या 80 के खसरा संख्या 154 में 92.93 वर्ग मीटर जमीन उदय सिंह से खरीदी थी। जमीन की नाप, बयाना और एग्रीमेंट सहित सभी कार्य संदेश नगर निवासी महेश कुशवाहा ने कराए थे। जमीन का दाखिल-खारिज भी उनके नाम दर्ज हो गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि कब्जा मांगने पर महेश कुशवाहा उन्हें लगातार टालता रहा। बाद में पता चला कि उनकी खरीदी गई जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी गई है। महेश ने पहले भी 15 दिन के भीतर दूसरी जगह जमीन दिलाने का शपथ पत्र दिया था लेकिन करीब एक साल बीतने के बाद भी वादा पूरा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने गढ़वाल मंडल आयुक्त एवं लैंड फ्रॉड कमेटी के समक्ष भी शिकायत की थी। उन्होंने तहसील प्रशासन की रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए महेश और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत की प्रतिलिपि जिलाधिकारी और एसएसपी को भी भेजी गई है। इसके बाद मामला कनखल पुलिस को ट्रांसफर किया गया। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed