Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Attacked mother-in-law with a sharp-edged weapon

Haridwar News: बहू ने सास पर धारदार हथियार से किया हमला

Fri, 06 Nov 2026 05:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
Attacked mother-in-law with a sharp-edged weapon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादराबाद। कोतवाली क्षेत्र के भारापुर गांव में बहू ने सास पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के समय सास घर पर अकेली थी। हमले के बाद आरोपी बहू मौके से फरार हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे पति ने घायल पत्नी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के अनुसार, भारापुर निवासी सुखपाल ने तहरीर देकर बताया कि बीते बुधवार को वह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। इस दौरान उसके छोटे बेटे की पत्नी ने घर पर अकेली मौजूद उसकी पत्नी शांति के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में शांति गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने के बाद बहू मौके से फरार हो गई। पड़ोसियों से घटना की सूचना मिलने पर वह घर पहुंचा और घायल पत्नी को उपचार के लिए सूर्यदेव अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।सीओ देवव्रत जोशी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed