फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मामा-भांजे में हुआ विवाद, फायरिंग से दहला मदराखेल

मामा-भांजे में हुआ विवाद, फायरिंग से दहला मदराखेल

Mon, 06 Nov 2017 10:02 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
मामा-भांजे में हुआ विवाद, फायरिंग से दहला मदराखेल
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला मदराखेल में रंजिशन कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के दरवाजे पर पहुंचकर फायरिंग कर दी। इससे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक फायरिंग करने वाले भाग गए थे। पुलिस ने मामले में जियाखेल निवासी परवेज ओर उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मदराखेल निवासी यूसुफ की ओर से जानलेवा हमला आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों के बीच मामा-भांजे का रिश्ता है।
विज्ञापन

मदराखेल निवासी यूसुफ अपने भांजे परवेज के साथ मिलकर लोहे के दरवाजे, ग्रिल आदि बनाने का काम करते थे। लगभग चार माह पहले युसूफ को बिजली विभाग में संविदा के तौर पर नौकरी मिल गई तो उसने काम छोड़ दिया। इससे दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। कुछ दिन पहले बिजली विभाग के कर्मचारियों ने परवेज की दुकान पर छापामारी की तो इससे परवेज की नाराजगी और बढ़ गई। शनिवार रात युसूफ, भांजे परवेज के पास पहुंचा और कहा कि बिजली कर्मचारियों की ओर से की गई छापामारी में उसे क्यो बदनाम कर रहे हो, इसी बात पर विवाद बढ़ने पर परवेज और युसूफ में हाथापाई हो गई। बताते हैं कि यहां पर भी फायर हुए। मारपीट में यूसुफ को मामूली चोट भी लग गई। आरोप है कि लगभग 11 बजे परवेज अपने दस-बारह साथियों के साथ यूसुफ के घर पर पहुंच गया और दरवाजे पर खड़े होकर गाली-गलौज करने के साथ ही हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इससे इलाके में दहशत फैल गई। इसी बीच किसी ने यूपी 100 को कॉल कर दी। कुछ ही देर में यूपी 100 की गाड़ी और सदर थाना पुलिस और चौक कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर फायरिंग करने वाले भाग गए। पुलिस ने उनकी तलाश में इधर-उधर कांबिंग की लेकिन वह लोग नहीं मिले। देर रात मामले की तहरीर मिलने पर पुलिस ने यूसुफ की ओर से परवेज और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के बाद मोहल्ले में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई। सदर इंस्पेक्टर डीसी शर्मा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फायरिंग करने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed