फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मौसेरी बहन से दुराचार की कोशिश

मौसेरी बहन से दुराचार की कोशिश

Mon, 18 Sep 2017 06:39 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
मौसेरी बहन से दुराचार की कोशिश
खुटार (शाहजहांपुर)। शौच के लिए खेत पर गई एक किशोरी को उसके ही मौसेरे भाई ने खेत में दबोच लिया और बलात्कार का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी किशोरी को जान से मार देने की धमकी देता हुआ भाग निकला। क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार सुबह उसकी नाबालिग पुत्री एक अन्य लड़की के साथ शौच के लिए खेत पर गई थी। खेत पर उसे मौसेरे भाई ने पकड़ लिया और धमकी देते हुए गन्ने के खेत में खींच ले गया। आरोपी ने लड़की से दुराचार का प्रयास किया तो उसकी पुत्री और साथ गई दूसरी लड़की ने शोर मचा दिया। इस पर आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी देता हुआ चला गया। इसके बाद किशोरी ने घर आकर मामले की जानकारी दी। पिता का आरोप है कि इससे पहले भी आरोपी उसकी नाबालिग पुत्री को बुरी नियत से पकड़ चुका है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची तो आरोपी घर से भाग निकला। पुलिस आरोपी के पिता को थाने ले आई है। आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed