फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सोते समय युवक की गोली मारकर हत्या

सोते समय युवक की गोली मारकर हत्या

Tue, 02 Apr 2019 02:18 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 02 Apr 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
सोते समय युवक की गोली मारकर हत्या
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। अल्हागंज क्षेत्र के गांव चौरसिया में रविवार रात एक युवक की सोते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा समेत मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तीन अन्य नामजद अभी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। पुलिस का दावा है कि हत्या की वारदात को अंजाम प्रेम संबंधों के चलते दी गई। -
विज्ञापन

अल्हागंज थाने के गांव चिलौआ निवासी 35 वर्षीय अमरेश पुत्र श्रीपाल की पड़ोसी गांव चौरसिया के रहने वाले भानू पुत्र बाबू सिंह से दोस्ती थी। दोनों का साथ में खाना-पीना और एक दूसरे के घर आना जाना था। रविवार दोपहर अमरेश की बाइक से अमरेश और भानू हरपालपुर गए थे। वहां से देर शाम शराब पी कर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक खराब हो गई। बाइक गोरा महुआ गांव में एक परिचित के यहां खड़ी कर दी। इसके बाद दोनों रात में भानू के गांव चौरसिया पहुंचे। रात ज्यादा होने पर अमरेश अपने घर न जाकर भानू के घर के सामने बनी झोपड़ी में सो गया। रात में किसी वक्त अमरेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली 315 बोर के तमंचे से उसकी कनपटी पर मारी गई। मृतक के भाई संतोष का आरोप है कि हत्या भानू समेत गांव के ही गोपाल पुत्र लल्लू, भोले पुत्र गोपाल और महावीर पुत्र पृथ्वीराज ने की है। संतोष की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर मुख्य आरोपी भानू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना के पीछे की वजह प्रेम संबंध मान रही है।
विज्ञापन


मृतक के भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया है कि आरोपी भानू के संबंध अमरेश की पत्नी से थे। इसमें अमरेश रोड़ा बन रहा था। फिलहाल सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय कुमार यादव, इंस्पेक्टर अल्हागंज

आरोपी कर चुका है तीन शादियां, दो पत्नियों को छोड़ा
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। अमरेश की हत्या का मुख्य आरोपी भानू की रंगीन मिजाजी के चर्चे गांव में भी आम है। तीन शादियां कर चुका भानू दो पत्नियों को छोड़ चुका है। उसने तीसरी शादी पिछले साल अप्रैल में की थी। अमरेश का चौरसिया गांव आना-जाना था। यहां उसकी शाली सुनीता भी ब्याही थी। उमरेश अपनी साली के घर न जाकर भानू के घर ही ज्यादा जाता था। इस पर उसकी साली ने कई बार ऐतराज भी किया था।

उमरेश की साली सुनीता का शव भी 21 फरवरी को घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। पति विनोद ने महावीर और भोले के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि, पोस्टमार्टम में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई थी। इस हत्या के मामले में भी महावीर और भोले आरोपी हैं। सुनीता की हत्या के मामले में महावीर, भोले समझौते के लिए अमरेश पर दबाव बना रहे थे। अमरेश ने इससे इंकार कर दिया था। बताते हैं कि रविवार को भी इन लोगों ने अमरेश से सुनीता के मामले में समझौता कराने की बात की थी, लेकिन अमरेश ने इससे इंकार कर दिया था। भानू की तीसरी पत्नी गर्भवती है। भानू को गिरफ्तार करने के बाद उसकी गर्भवती पत्नी को पुलिस ने सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है। हालांकि, हत्या के पीछे प्रथम दृष्टया अवैध संबंधों को वजह माना जा रहा है। पुलिस दूसरे पहलुओं पर भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed