फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Theft FIR registered after a month and a half on DIG's orders.

Meerut News: डीआईजी के आदेश पर डेढ़ महीने बाद चोरी की प्राथमिकी दर्ज

Wed, 02 Sep 2026 10:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
Theft FIR registered after a month and a half on DIG's orders.
-बेटी की शादी के लिए जुटाए गहने और 60 हजार रुपये हुए थे चोरी
विज्ञापन

-सीसीटीवी में चेहरा छिपाकर जाता दिखा संदिग्ध
संवाद न्यूज एजेंस
कंकरखेड़ा। खड़ौली गांव में इंशाद के घर में चोरी के मामले में पुलिस ने डीआईजी कलानिधि नैथानी के आदेश के बाद लगभग डेढ़ महीने बाद चोरी की प्राथमिकी दर्ज की। इस दौरान पीड़ित कंकरखेड़ा थाने के चक्कर काटता रहा। पीड़ित के अनुसार चोरों ने 17 जुलाई को उसके घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ दिया था। चोर बेटी की शादी के लिए बनवाकर रखे सोने-चांदी के आभूषण और 60 हजार रुपये चोरी कर ले गए थे। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में लग गई है।
खड़ौली निवासी इंशाद ने मंगलवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 17 जुलाई की रात करीब दो बजे चोर घर में घुस आए। घटना के समय वह दूसरे कमरे में सो रहे थे। चोरों ने सेफ-अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली। चोरी हुए सामान में एक सोने की अंगूठी, सोने की चेन, दो जोड़ी चांदी की पायल, चांदी का गले का सेट, चार जोड़ी चुकटी, एक जोड़ी सोने के कुंडल और सोने की एक लौंग शामिल है।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, आभूषण उसने बेटी की शादी के लिए बनवाकर सुरक्षित रखे गए थे। इसके अलावा चोर 60 हजार रुपये की नकदी भी ले गए थे।सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed