फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Young man hacked to death with an axe at home; body dumped in bushes near a drain with legs tied by a rope

रतलाम: कुल्हाड़ी मारकर की गई युवक की हत्या, पैर बांधकर शव नाले के पास झाड़ियों में फेंका; पत्नी पर शंका

Wed, 02 Sep 2026 09:34 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Wed, 02 Sep 2026 09:34 PM IST
सार

रतलाम के सरवन थाना क्षेत्र के बोरदा गांव में 35 वर्षीय भीमसिंह चरपोटा की घर में कुल्हाड़ी से हत्या कर शव नाले के पास फेंक दिया गया। मृतक के पैर रस्सी से बंधे थे। घर में खून से सनी कुल्हाड़ी मिली। शव मिलने के बाद पत्नी ललिता फरार हो गई। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Young man hacked to death with an axe at home; body dumped in bushes near a drain with legs tied by a rope
रतलाम में युवक की हत्या के बाद पत्नी लापता हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम जिले के सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम बोरदा में एक युवक की उसके ही घर में कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। इसके बाद उसका शव घर से कुछ दूर स्थित नाले के पास फेंक दिया गया। उसके दोनों पैर रस्सी से बांध दिए गए थे। शव मिलने के बाद उसकी पत्नी कहीं भाग गई। परिजन ने उसकी पत्नी पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय भीमसिंह पिता मनोहर चरपोटा निवासी ग्राम बोरदा 01 सितंबर 2026 की दोपहर करीब तीन बजे बाद से लापता था। परिजन ने फोन कॉल किए तो उसका फोन बंद मिला। खोजबीन करने पर भी पता नहीं चला। बुधवार सुबह करीब दस बजे परिजन को उसका शव घर से करीब 200 फीट दूर स्थित नाले के पास झाड़ियों में दिखाई दिया। शव को मक्का के पौधों से ढंका गया था। शव मिलने से सनसनी फैल गई और कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सरवन थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया, बेड़दा चौकी प्रभारी जेएस तोमर व प्रधान आरक्षक गजेंद्र सिंह झाला मौके पर पहुंचे। मृतक भीमसिंह के गले पर धारदार हथियार से किए गए वार के निशान पाए गए। कुछ देर बाद रतलाम से एएसपी राकेश पंद्रो, एफएसएल अधिकारी डॉ. अतुल मित्तल व सैलाना एसडीओपी भी पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल व शव की जांच की और परिजन से जानकारी ली। कुछ समय तक भीमसिंह की पत्नी आरोपी ललिता भी अन्य परिजन के साथ पति की तलाश कर रही थी, लेकिन शव मिलने के तत्काल बाद वह कहीं जंगल में भाग गई। इससे उस पर हत्या करने की शंका हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दरिंदा बाप: मना करने पर भी कर रहा था शोर, गुस्से में पिता ने तीन साल के मासूम की हथौड़ी मार-मारकर ले ली जान
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में मिली खून से सनी कुल्हाड़ी
परिजन के अनुसार शंका होने पर मृतक भीमसिंह के छोटे भाई केसर सिंह, अनिल, सुनील व अन्य परिजन तथा पुलिस अधिकारी भीमसिंह के घर पहुंचे तो एक कमरे में जहां उसकी हत्या की गई थी, वहां खून से सनी कुल्हाड़ी मिली। वहीं वह जिस पलंग (खटिया) पर सोता था उसकी रस्सी कटी हुई और पलंग टूटा मिला। वहीं दीवार पर खून के छींटे लगे हुए थे। जमीन पर फैले खून को छिपाने के लिए मिट्टी से लीप दिया गया था तथा एक-दो स्थानों पर खून के धब्बों पर राख छिड़की हुई थी। इससे यह तय हुआ कि उसकी हत्या घर के अंदर ही की गई थी तथा बाद में शव नाले के पास ले जाकर फेंका गया।

मोबाइल फोन, हाथ में पहना चांदी की कड़ा व कान की मुरकी नहीं मिली
मृतक भीमसिंह के छोटे भाई केसरसिंह, अनिल व काका भीमसिंह उर्फ भीमा चरपोटा ने अमर उजाला को बताया कि भीमसिंह खेती करता था। उसकी करीब 12 वर्षीय पुत्री व आठ वर्षीय पुत्र है। मैं भीमसिंह के घर से करीब 300 फीट दूर अपने घर में रहता हूं। पिता व छोटे भाई अनिल व सुनील नाले के दूसरी तरफ करीब आठ सौ फीट दूर रहते हैं। अन्य भाई श्यामलाल, रकमलाल, ईश्वर भी अलग-अलग रहते हैं। सभी के घर दूर-दूर हैं। भीमसिंह 01 सितंबर की दोपहर करीब तीन बजे बाद से दिखाई नहीं दिया। शाम करीब छह बजे ललिता रकमलाल के घर आई थी तथा बताया था कि उसके पति भीमसिंह चांदी की कड़िया गिरवी रखने, खाद व अन्य सामान लेने दानपुर (राजस्थान) गए हैं, लेकिन वापस नहीं आए हैं। हमने तलाश की भीमसिंह की दोनों बाइक पिता के घर पर खड़ी थी। वह बाइके पिता के घर पर खड़ी करता था। इसके बाद रात तक खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला। सुबह पुन: खोजबीन शुरू की तो कुछ समय बाद वह झाड़ियों में मृत मिला। हमें शंका है कि उसे उसी पत्नी ने ही मारा है। काका भीमा ने पुलिस में लिखाई रिपोर्ट में भी मृतक की पत्नी पर ही हत्या करने की शंका जताई है। बेड़दा चौकी प्रभारी जेएस तोमर ने बताया कि हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी पत्नी ललिता की तलाश में टीमें भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed