फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP district vice president injured in accident, the car of the district president going to see also met with an accident

Ambedkar Nagar News: हादसे में भाजपा जिला उपाध्यक्ष घायल, देखने जा रहे जिलाध्यक्ष की गाड़ी भी हादसे का शिकार

Wed, 02 Sep 2026 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
BJP district vice president injured in accident, the car of the district president going to see also met with an accident
भाजपा जिला उपाध्यक्ष को देखने पहुंचे जिला अध्यक्ष दिलीप पटेल देव
अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र में सड़क हादसे में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमरेंद्रकान्त सिंह घायल हो। उन्हें देखने के लिए जा रहे भाजपा जिलाध्यक्ष देव पटेल की गाड़ी भी आलापुर में दुर्घटना का शिकार हो गई। घायल अमरेंद्र कांत सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जिला अध्यक्ष बाल बाल बच गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अकबरपुर के बरियावन बाजार स्थित भगाही नहर के पास भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमरेंद्रकान्त सिंह की कार अचानक सड़क पर आए वनरोज से टकरा गई। टक्कर के बाद वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और अमरेंद्रकान्त सिंह घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और समर्थक मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई और उन्हें घर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार वह अब स्वस्थ हैं। वहीं, वाहन की टक्कर से वनरोज की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में जेसीबी की मदद से गड्ढा खुदवाकर वनरोज के शव को दफना दिया गया। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, अमरेंद्रकान्त सिंह के घायल होने की सूचना मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष देव पटेल अपने साथियों के साथ उन्हें देखने के लिए जहांगीरगंज क्षेत्र के नरियांव स्थित उनके घर के लिए रवाना हुए। इसी दौरान आलापुर क्षेत्र में रामनगर बाजार में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास उनकी गाड़ी में एक दूसरी गाड़ी की साइड लग गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई और कुछ देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।


बताया गया कि जिलाध्यक्ष ने दूसरी गाड़ी के चालक से वाहन में हुए नुकसान की मरम्मत का खर्च देने को कहा। चालक ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए खर्च देने में असमर्थता जताई। चालक की स्थिति को देखते हुए जिलाध्यक्ष ने मानवीयता दिखाते हुए जाने दिया।

इतना ही नहीं, जिलाध्यक्ष ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से भी चालक को परेशान न करने और उसे जाने देने की बात कही।

इस दौरान जिला महामंत्री मोनू सिंह, विनोद कुमार यादव समेत कई भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed