फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सांड़ों की लड़ाई में छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप

सांड़ों की लड़ाई में छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप

Tue, 26 Feb 2019 12:48 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
सांड़ों की लड़ाई में छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप
शाहजहांपुर। दो सांड़ों के बीच सोमवार को दोपहर खन्नौत नदी के किनारे मोक्ष धाम के पास हुई लड़ाई शहर के बिजली नेटवर्क पर भारी पड़ गई। लड़ते समय उनकी टक्कर से वहां लगा 33 केवी लाइन का पोल टूटकर गिर गया और इसी के साथ बहादुरगंज पॉवर सब स्टेशन के सभी फीडर ठप हो गए। लाइन फाल्ट से ऑफीसर्स कालोनी और कलक्ट्रेट कैंपस से लेकर शहर के अन्य तमाम मोहल्लों-कालोनियों में करीब छह घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रही।
विज्ञापन

पुवायां रोड पर पैना स्थित पॉवर कारपोरेशन की ट्रांसमिशन विंग के 220 केवी पॉवर स्टेशन से बहादुरगंज सब स्टेशन के इनकमिंग फीडर को बिजली देने वाली 33 केवी लाइन कैंट एरिया के मऊ बासक गांव होते हुए मोक्षधाम के पास रेलवे ट्रैक के नीचे से निकाली गई है। रेलवे लाइनों के दोनों ओर पोल लगाकर लाइन के तार डाले गए हैं। इसी लाइन के खंभे के पास दोपहर करीब 12 बजे दो सांड़ घूमते हुए आ गए और आपस में भिड़ गए। सीगों से जोर आजमाइश के दौरान सांड़ की टक्कर से पोल टूटा तो लाइन के तार भी खिंचाव पड़ने से टूट गए।
विज्ञापन

तार टूटते ही बहादुरगंज बिजली उपकेंद्र के बहादुरगंज बाजार, आफीसर्स कालोनी, बहादुरपुरा, मशीनरी मार्केट, घंटाघर आदि क्षेत्रों के फीडर बंद हो गए। कलक्ट्रेट कैंपस और विकास भवन की बिजली सप्लाई ठप हुई तो वहां के सारे दफ्तरों समेत जिला कोषागार, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीआईओएस, निर्वाचन, जिला सैनिक कल्याण आदि कई सरकारी और निजी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित होने लगा। जेनरेटर चलाकर कृषि कार्यालय में सम्मान निधि के पात्र किसानों के सत्यापन और निर्वाचन कार्यालय में प्रारूप-2 की फीडिंग शुरू कराई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहादुरगंज उपकेंद्र के प्रभारी अवर अभियंता मनीष प्रजापति ने सब स्टेशन के फीडर बंद होने पर लाइन की पेट्रोलिंग कराई तो मोक्षधाम के पास तार टूटे पाए गए। प्रभारी जेई ने बताया कि दोपहर 12.20 बजे पोल टूटने से लाइन फाल्ट हुआ। क्षतिग्रसत पोल के स्थान पर नया खंभा लगाने और उस पर तार डालने का काम शाम करीब छह बजे तक चला। इस दौरान कचहरी, इंदिरानगर कालोनी, सदर बाजार चौराहा, कटिया टोला, बहादुरगंज मार्केट, छोटी सब्जी मंडी, मशीनरी मार्केट, बहादुरपुरा, जेल रोड, अंटा चौराहा (आंशिक), खलील शर्की, खलीलगर्वी आदि मोहल्लों में बिजली संकट बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed