{"_id":"5bc0a10bbdec2269ab39fd09","slug":"161539350795-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच को गए ग्रामीण की भाला मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौच को गए ग्रामीण की भाला मारकर हत्या
Updated Fri, 12 Oct 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौच को गए ग्रामीण की भाला मारकर हत्या
गांव के बाहर खाली पड़े खेत में मिला शव
मृतक के बेटे की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
फोटो-26,पोस्टमार्टम हाउस पर गुमसुम खड़े मृतक कश्मीर सिंह के परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर/परौर। गांव अस्तौली में कुछ लोगों ने बृहस्पतिवार रात रंजिशन ग्रामीण की भाला से प्रहार कर हत्या कर दी। उसका शव घर से दो सौ मीटर की दूरी पर गांव के बाहर तालाब किनारे खाली पड़े खेत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मामले में मृतक के बेटे की ओर से दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
48 वर्षीय कश्मीर सिंह रात 11:30 बजे पत्नी श्यामा देवी और बेटे अनिल से यह कहकर घर से बाहर निकल गए कि वह शौच को जा रहे हैं। जब पौन घंटे तक वह वापस नहीं लौटे, तब बेटे अनिल ने पिता की खोज शुरू की। अंधेरे में घर से कुछ दूर गांव के बाहर उसे तालाब किनारे आवाजें सुनाई दे रहीं थीं, उसने सोचा शायद कोई जानवरों को भगा रहा होगा। वह कुछ दूरी पर बने नलकूप के पास पहुंचा, तो वहां उसे गांव के लटूरी फसल की रखवाली करते मिले, उसने उनसे पिता के बारे में पूछा लेकिन लटूरी पिता के बारे में कुछ नहीं बता पाए। इससे वह घर आ गया और पड़ोसी की टॉर्च मांगकर उसी दिशा में गया, जहां से आवाजें आ रहीं थीं। टॉर्च की रोशनी डालते हुए अनिल मौके पर पहुंचा, तो देखा कि उसके पिता का शव पड़ा हुआ था। शर्ट और अगौछा दूसरी तरफ पड़ा था और चप्पलें भी कुछ दूरी पर पड़ी थीं। पिता के पेट में और चेहरे पर दाहिनी आंख में घाव का निशान था। शव देखकर उसकी चीख निकल गई। पुलिस को सुबह सूचना दी गई। मृतक के बेटे अनिल ने गांव के ही भानुप्रताप सिंह उर्फ प्रधान, नन्हे के खिलाफ रंजिशन भाला मारकर हत्या किए जाने की तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
-----
मृतक के बेटे अनिल की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में रंजिशन भाला मारकर हत्या किए जाने का आरोप है। मामले की गहराई से जांच कराए जाने के साथ ही हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
अमर सिंह, थानाध्यक्ष परौर
----
साइड स्टोरी, अगली फाइल से-