{"_id":"5b39144c4f1c1b694d8b972e","slug":"161530467404-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत, चचेरा भाई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में युवक की मौत, चचेरा भाई घायल
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत, चचेरा भाई घायल
मदनापुर। कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर गुरुद्वारा के पास रविवार शाम 7:30 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया।
क्षेत्र के गांव सैदापुर गौंटिया निवासी सियाराम के बेटे 24 वर्षीय राजीव यादव का विवाह कांट क्षेत्र के गांव मथुरापुर में कालिंद्री के साथ 29 अप्रैल 2018 को हुआ था। वह पत्नी की विदा कराने के लिए बाइक से चचेरे भाई 23 वर्षीय वागेश के साथ ससुराल जा रहा था। गुरुद्वारा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर राजीव की मौत हो गई, जबकि वागेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही रोते-बिलखते पत्नी कालिंद्री भी परिजनों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गई। वह पति के शव को देखकर बेहोश हो गई।