फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   युवक ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

युवक ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

Tue, 05 Jun 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
युवक ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर
युवक ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर
विज्ञापन

मां और पत्नी से झगड़ा होने से क्षुब्ध होकर उठाया कदम
सीओ सिटी, इंस्पेक्टर ने मौका मुआयना कर तमंचा किया बरामद
फोटो-32,गोली से घायल अंकित वर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आनंदपुरम कॉलोनी में सोमवार दोपहर एक युवक ने मां और पत्नी से झगड़े से क्षुब्ध होकर खुद को गोली मार ली। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाम को सीओ सिटी ने मौका मुआयना कर घटना में प्रयुक्त तमंचा भी मय खोखा कारतूस के बरामद कर लिया। घायल के खिलाफ अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
निवासी 24 वर्षीय अंकित वर्मा सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे अपने घर में मौजूद था, तभी उसे अचानक संदिग्ध गोली लग गई। उसे परिवार के लोगों ने दोपहर में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। उसके पेट में दाहिने तरफ गोली का घाव था जो पीछे पीठ की तरफ भी बना था। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद परिवार के लोग उसे लेकर तुरंत प्राइवेट अस्पताल लेकर भाग गए। इसी बीच चौक कोतवाली पुलिस को जानकारी मिली तो पुलिस ने पड़ताल करनी शुरू कर दी। शाम को सीओ सिटी सुमित शुक्ला आनंदपुरम स्थित उसके घर पहुंचे और घटना की जानकारी की। तब फिर अंकित के पिता सालिगराम ने सीओ सिटी को बताया कि अंकित की पत्नी और मां के बीच झगड़ा हो गया था, इसी से क्षुब्ध होकर उसने खुद को गोली मारी है।
विज्ञापन

सीओ को उन्होंने वह तमंचा भी दे दिया, जिस तमंचे से उसने खुद को गोली मारी। वहीं चौक कोतवाली इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने बताया कि अंकित दो दिन पहले घर से बिना बताए चला गया था। सोमवार को वापस आया तो पत्नी और मां ने टोका-टाकी की। इस पर विवाद हो गया और फिर इसके बाद उसने कमरे में जाकर खुद को गोली मार ली। उसका इलाज शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। अंकित के पिता की तहरीर के आधार पर आत्महत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed