फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पहले दबाया गला, फिर पत्नी को जलाकर मार दिया

पहले दबाया गला, फिर पत्नी को जलाकर मार दिया

Tue, 17 Apr 2018 10:04 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
पहले दबाया गला, फिर पत्नी को जलाकर मार दिया
फोटो-35,शाहजहांपुर जिला अस्पताल मॉरचरी पर मौजूद मृतका के पिता
विज्ञापन


पत्नी को जलाकर मार डाला
पिता ने लगाया आरोप, पति सहित चार के खिलाफ दी तहरीर
तीन साल पहले हुई थी शादी, आए दिन पति करता था मारपीट

अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां/शाहजहांपुर।
थाना पुवायां क्षेत्र के गांव भटपुराचंदू में बलवीर को तीन वर्ष पहले ब्याही 22 रीना रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई। सोमवार सुबह 8:30 बजे जिला अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। पिता का आरोप है कि बेटी को पहले गला दबाकर मारने की कोशिश की, जब नहीं मरी तब मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। पिता ने पति सहित चार के खिलाफ तहरीर दी है।
भटपुरा चंदू निवासी बलवीर के घर से रविवार रात धुआं उठने के साथ ही महिला की चीखने की आवाज सुनाई पड़ने पर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे। बलवीर के घर में उसकी पत्नी 22 वर्षीय रीना देवी आग की लपटों में घिरी चीख रही थी। पति बलवीर आग बुझाने के प्रयास में झुलस गया। उसने लोगों की मदद से बमुश्किल आग बुझाई और पत्नी को लेकर पुवायां के सरकारी अस्पताल आया। हालत गंभीर होने के कारण रीना को रात में ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात 11:15 बजे उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान रीना ने सोमवार सुबह 8:30 बजे दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर गांव डेलखेड़ा स्थित मायके से पिता राजपाल भी अस्पताल पहुंच गए। यहां उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी को पहले गला दबाकर मार डालने की कोशिश की गई, जब वह नहीं मरी तो उस पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। पीड़िता पिता ने पति, सास, जेठ, जेठानी पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

------
पंद्रह दिन पहले भेजा था ससुराल
पीड़ित पिता ने बताया कि होली के बाद बलवीर बेटी को विदा कराने अपने भांजे के साथ आया तो रास्ते में गांव कुंडा के पास बेटी को छोड़कर चला गया। भांजा बेटी को उसके घर छोड़ गया। 15 दिन पहले बलवीर की खुशामत पर बेटी को ससुराल भेजा था। उसे क्या पता था कि उसकी बेटी की ससुराल वाले इस तरह से हत्या कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, अभी आरोपों से संबंधित तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलेगी तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
सुधाकर पांडे, कोतवाली प्रभारी,पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed