{"_id":"5d0bd5358ebc3e1ebd7eca8c","slug":"156105655018-shahjahanpur-news82","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो नेता पर फायर, बाल-बाल बचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भाजयुमो नेता पर फायर, बाल-बाल बचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंधौली/मुड़ियापमार। एक दिन पहले आटो पर चढ़ने के दौरान हुए विवाद में रिपोर्ट नहीं दर्ज होने से विपक्षियों के हौसले बुलंद हो गए। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात आठ बजे विपक्षियों ने भाजयुमो नेता पर तमंचे से फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। भाजयुमो नेता ने हमलावर से तमंचा छीनकर पुलिस को सौंप दिया। जबकि पुलिस का कहना है कि तमंचा भाजयुमो नेता के पास से मिला है। इस घटना के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। जिसमें रज्जन के चाचा और तहेरे भाई मारपीट में घायल हो गए। दोनों ओर से मामले की तहरीर दी गई है।
कस्बा निवासी रज्जन मिश्रा भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष है। बुधवार को उनके छोटे भाई कपिल मिश्रा का कस्बे के एक आटो पर चढ़ने के दौरान विवाद हो गया था। आरोप कि आटो चालक के पक्ष ने भाजयुमो नेता के प्रतिष्ठान साइकिल की दुकान पर तोड़फोड़ करते हुए गुल्लक से नकदी लूट ली थी। मामले की तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसका नतीजा यह रहा है कि बृहस्पतिवार को फिर झगड़ा हो गया। भाजयुमो नेता का आरोप है कि रात आठ बजे वह ब्लॉक कार्यालय के सामने स्थित अपनी दुकान से उठकर थाने के पास खोखा पर पान खाने जा रहे थे, तभी विपक्षी आ गए और उनमें में से एक ने तमंचे से फायर कर दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद हमलावर से तमंचा छीनकर वह थाने पहुंचे और पुलिस को तमंचा देकर हमलावरों पर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि पुलिस ने उल्टा भाजयुमो नेता को ही बंद कर दिया। इसके बाद भाजपा नेता के परिजन व विपक्षी थाने गेट पर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में भाजपा नेता के चाचा उमाकांत व तहेरे भाई अतुल मिश्रा घायल हो गए। मामले की तहरीर दी गई है।
आटो पर चढ़ने को लेकर बुधवार को दोनों पक्षों में विवाद हो गया था, इसी रंजिश में बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। भाजयुमो नेता के पास से तमंचा बरामद हुआ है। दूसरे पक्ष में मोने सिंह,मनीष हैं। मामले में दोनों ओर से तहरीर मिल रही है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
राहुल सिंह, थानाध्यक्ष सिंधौली