फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   लापता छात्र का मिला शव, कनपटी पर गोली का निशान

लापता छात्र का मिला शव, कनपटी पर गोली का निशान

Wed, 19 Jun 2019 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
लापता छात्र का मिला शव, कनपटी पर गोली का निशान
शाहजहांपुर। सोमवार से लापता हाईस्कूल के छात्र का शव मंगलवार शाम को सुभाषनगर के पास यूकेलिप्टिस के जंगल में मिला। उसकी कनपटी पर गोली का निशान था और पास में ही 315 बोर का तमंचा मय खोखा कारतूस का बरामद हुआ है। एक कारतूस भी उसकी जेब से मिला है। परिजन कुछ भी बोल नहीं रहे हैं। पुलिस मामले को प्रथम दृष्टतया आत्महत्या मान रही है। साथ ही हत्या के पहलुओं पर भी जांच पड़ताल कर रही है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला महमंद जलालनगर निवासी संतोष प्रजापति डीएस प्रिंटर्स के यहां काम करते हैं। उनका 16 वर्षीय बेटा आशीष प्रजापति एसपी कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। वह सोमवार सुबह करीब 10 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया। परिवार के लोगों ने शाम तक यह सोचा कि शायद दोस्तों के साथ होगा, लेकिन जब वह पूरी रात गायब रहा तब उसकी तलाश शुरू की गई। शाम करीब 5:30 बजे सुभाषनगर मोहल्ले से होकर शहर से बाईपास को जोड़ने वाली सड़क किनारे यूकेलिप्टिस के बाग में उसका शव पड़े होने की सूचना मिली। सदर इंस्पेक्टर किरनपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो आशीष के कनपटी पर दाहिनी तरफ गोली का निशान बना हुआ था, जो ऊपरी हिस्से से बायीं तरफ निकल गया। वहीं पर 315 बोर का तमंचा भी पड़ा हुआ था। तलाशी लेने पर शर्ट की जेब से भी एक कारतूस मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर आ गए। संतोष बेटे के शव को देखकर सुधबुध खो बैठे। मामले की गहराई से पड़ताल के लिए फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए और एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने भी मौका मुआयना कर जानकारी ली। मौके पर तमंचा मिलने की वजह से पुलिस घटना को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है। वहीं परिवार वाले मौत को लेकर चुप हैं, लेकिन घटना के बाद से रो रोकर बुरा हाल है। मृतक दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन


जहां पर आशीष का शव मिला है वहीं पर तमंचा मय खोखा कारतूस फंसा हुआ मिला है। परिवार वाले अभी कुछ खुलकर बता नहीं पा रहे हैं। घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टतया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश त्रिपाठी, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed