फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Stray animals roaming the streets are increasing the risk of accidents.

Panchkula News: सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशु बढ़ा रहे हादसों का खतरा

Thu, 03 Sep 2026 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Stray animals roaming the streets are increasing the risk of accidents.
बरवाला में सब्जी मंडी, बस स्टैंड और बाईपास समेत कई जगह झुंड में घूमते हैं पशु, रात में रिफ्लेक्टर न होने से वाहन चालकों के लिए बढ़ा खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। क्षेत्र की सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशु वाहन चालकों और राहगीरों के लिए हादसों का कारण बन रहे हैं। बरवाला सब्जी मंडी, बस स्टैंड, बाईपास और पंचकूला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जलौली, नगल, अलीपुर व मटावाला समेत कई जगह पशु झुंड में घूमते दिखाई देते हैं। लोगों का कहना है कि अचानक वाहनों के सामने आने से कई हादसे हो चुके हैं, जिसमें लोगों की जान जाने के साथ कई घायल भी हुए हैं।
कस्बावासी वकील सिंह, कुलदीप सिंह, कुलविंदर सिंह, राजपाल, संजीव कुमार और क्षेत्रवासी गुरनाम सिंह, गुरजेंट सिंह, श्रीपाल आदि ने बताया कि रात के समय समस्या और गंभीर हो जाती है। सड़कों के बीच खड़े पशु अंधेरे में दिखाई नहीं देते। इनके गले में रिफ्लेक्टर पट्टी भी नहीं होती, जिससे वाहन चालकों को समय रहते इनका पता नहीं चल पाता।
विज्ञापन


बाजार और गलियों में लोगों पर हमले का भी खतरा
लोगों के अनुसार लावारिस पशु बाजारों और गांवों की गलियों में घूमने के साथ कई बार लोगों पर हमला कर उन्हें घायल भी कर देते हैं। उनका कहना है कि समस्या के समाधान के लिए कई बार प्रशासनिक अधिकारियों और सरकार के प्रतिनिधियों से गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन आश्वासन के बावजूद धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान वीरेंद्र सिंह, रामकुमार, अमरीक सिंह और नरेंद्र काका ने बताया कि लावारिस पशु खेतों में घुसकर खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।

भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान नरेंद्र सिंह नया गांव ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन को समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना चाहिए, ताकि लोगों को इससे निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed