फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Innocent siblings die after mud house collapses.

Kanpur News: कच्चा मकान गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत

Thu, 03 Sep 2026 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 03 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Innocent siblings die after mud house collapses.
कानपुर देहात। मूसानगर थाना क्षेत्र के जरसेन में बुधवार देर रात को बारिश में एक कच्चा घर ढह गया। इससे दो मासूम व उनके पिता मलबे में दब गए जबकि मां बाल-बाल बच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला, तब तक मासूम भाई-बहन की जान चली गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल पिता को सीएचसी पुखरायां में उपचार के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

जरसेन निवासी श्रीराम 38 बुधवार रात को खाना खाने के बाद पत्नी संगीता, बेटी पलक (07), बेटा लवी (01) के साथ कच्चे घर के कमरे में सो रहे थे। रात करीब 11:15 बजे पर बारिश के बीच उनके कमरे का एक हिस्सा भरभरा का ढह गया। इससे श्रीराम, पलक व लवी मलबे में दब गईं जबकि संगीता बाल-बाल बच गई। मकान गिरने की आवाज सुन पहुंचे पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को देने के मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन

मौके पर फोर्स के साथ पहुंची थानाध्यक्ष अमिता वर्मा ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। तब तब मासूम पलक व उसके भाई लवी ने दम तोड़ दिया जबकि गंभीर रूप से घायल श्रीराम को इलाज के लिए सीएचसी पुखरायां भेजा। अनहोनी पर संगीता व उसके परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। मूसानगर थानाध्यक्ष अमिता वर्मा ने बताया कि घर गिरने से दो मासूमों की जान गई है जबकि उनके पिता गंभीर घायल हैं। उनके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई करने के साथ घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed