{"_id":"5cf6b9f6bdec22078775cfe6","slug":"155967333015-shahjahanpur-news168","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी लोगों को खड़ा कर बैनामा करा लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फर्जी लोगों को खड़ा कर बैनामा करा लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। फर्जी विक्रेता खड़ा कर जमीन का बैनामा कराए जाने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोट दर्ज कराई है।
सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव कोटावारी निवासी श्रीराम की पत्नी मुन्नी देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव में उसकी पैतृक कृषि भूमि है। शाहजहांपुर के मोहल्ला बाड़ूजई प्रथम और वर्तमान समय में लोधीपुर निवासी रामशंकर की पत्नी पुष्पा देवी, रामशंकर ने साजिश करते हुए दूसरे लोगों को खड़ा 18 फरवरी 19 को उसकी जमीन का बैनामा करा लिया। बैनामे में मोहम्म्दी कोतवाली के गांव असौवा निवासी रामनाथ, सिंधौली के गांव महासिर निवासी महेंद्र पाल, पसगवां थाने के गांव बंजरिया निवासी प्रहलाद, गांव कोटावारी के रामकुमार, सिधौली के ही गांव खंडसार के मुंशीलाल गवाह हैं, जो इस साजिश में बराबर से शामिल हैं।
मुन्नी देवी का आरोप है कि साजिश में कई लोग शामिल हैं और जिन लोगों ने जमीन बेची है उनके फर्जी आधार कार्ड लगे हैं। इस प्रकार उनकी भूमि फर्जी तरीके से बेचकर भारी नुकसान पहुंचाया गया। जमीन का फर्जी लोगों के बैनामा कर देने से वह और उनका परिवार परेशान है। पुलिस ने आठ लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है।