फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   संदिग्ध हालात में ग्रामीण की मौत, हत्या का आरोप

संदिग्ध हालात में ग्रामीण की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 04 Jun 2019 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में ग्रामीण की मौत, हत्या का आरोप
सिंधौली/मुड़िया पमार (शाहजहांपुर)। अपहरण व दुष्कर्म के मामले में सिंधौली पुलिस हिरासत में मौजूद दो भतीजों को खाना देकर बाइक से लौट रहे ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वहीं पुलिस इसे हादसा मान रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव कोटावारी निवासी 36 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र रामकिशन के भतीजे राका और विशन को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में हिरासत में ले रखा है। राकेश रविवार को उनको खाना देने गया था। शाम को घर लौट रहा था, लेकिन जब वह नहीं पहुंचा तो घर वालों ने उसे तलाश किया। गांव से चार किलोमीटर दूर उमरिया और नगला गांव के बीच खेत में राकेश का शव पड़ा मिला। पत्नी नन्ही देवी के मुताबिक गले में निशान हैं, नाक से खून भी निकल रहा था इसलिए उसे शक है कि विपक्षियों ने गला दबाकर हत्या कर दी है। बाइक पास में स्टैंड पर खड़ी थी। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन


मृतक के पास से शराब की बोतल बरामद हुई है। वह नशे में था, संभव है कि नशे में बाइक से गिर जाने पर चोट लगने से मौत हुई हो। फिर भी मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल सिंह, थानाध्यक्ष सिंधौली

पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
मृतक के परिजनों ने बताया कि राका और विशन को पुलिस ने 11 दिन से हिरासत में ले रखा था। पुलिस न तो दोनों को छोड़ रही थी और न ही चालान किया। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि पीड़िता मेडिकल नहीं हो पाया था, इसलिए दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। दोनों भतीजे अंतिम संस्कार में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed