{"_id":"5cefeb8abdec22072c332bf6","slug":"15592273214-shahjahanpur-news67","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी मालिक के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डेयरी मालिक के घर लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजा (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव सिसौआ में बुधवार रात डेयरी मालिक के घर दीवार फांदकर घुसे चोर 23 हजार की नकदी, जेवर समेत करीब तीन लाख का सामान चोरी कर ले गए। घटना के समय डेयरी मालिक परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। सुबह जागने पर मामले की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।
गांव सिसौआ निवासी ताज मोहम्मद, पत्नी साजिदा, मां साबिरा बृहस्पतिवार रात घर के आंगन में सो रहे थे। रात में किसी समय चोर दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आए और कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर चोरों ने यहां से 23 हजार रुपये की नकदी, तीन लाख रुपये कीमत के जेवर अंगूठी, हार, झाला, मांग टीका आदि चोरी कर लिया। सुबह साजिदा जागी तो उसे कमरा खुला दिखाई दिया। अंदर जाकर देखा तो वहां कपड़े आदि बिखरे पड़े थे और बक्सा गया था। इसके बाद उन्होंने पति ताज मोहम्मद को जानकारी दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। गांव पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। पुलिस को गांव के बाहर तारिक के खेत में डेयरी मालिक का बक्सा, बैग व कपड़े बिखरे मिले। पीड़ित डेयरी मालिक की ओर से मामले की तहरीर दी गई है।
नहीं थम रहा चोरी का सिलसिला
28 मई की रात रोजा स्थित रेलवे कॉलोनी में लोको पायलट मनोज कुमार कुशवाहा के आवास का ताला तोड़कर चोर इन्वर्टर का बैटरा, 10 हजार रुपये की नकदी, जेवर आदि सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
-27 मई की रात मुकरमपुर में चोरों ने अरविंद मिश्रा की सराफा की दुकान के ताले तोड़कर पांच लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी कर लिए।
-26 मई की रात गांव जहानपुर में चोरों ने रूपराम के मकान में पीछे से नकब लगा दी और यहां से करीब चार लाख का माल बटोर ले गए।
-25 मई की रात चोरों ने रेलवे कॉलोनी में लोको पायलट सुशांत राय के आवास का ताला तोड़कर यहां से भी लाखों का सामान चोरी कर लिया।
थानाध्यक्ष से मिले नरमू नेता, चोरी के खुलासे की मांग
नरमू सचिव अमित भागवत मिश्रा, अवधेश कुमार, रंजीत राजेश्वर, महेंद्र, चंदन कुमार, राकेश, विजय, योगेश और भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल कुमार ने थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह से भेंट कर चोरी की हो रहीं घटनाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द खुलासे की मांग की।
चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लिया गया है।, चोरों का सुराग लगाया जा रहा है। जल्द की घटनाओं का पर्दाफाश किया जाएगा।
सुरेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष रोजा