फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   किसान को सांप ने काटा, झाड़फूंक में चली गई जान

किसान को सांप ने काटा, झाड़फूंक में चली गई जान

Sun, 26 May 2019 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
किसान को सांप ने काटा, झाड़फूंक में चली गई जान
निगोही(शाहजहांपुर)। खेत पर शिवाली की फसल में पानी लगाने के दौरान किसान को सांप ने काट लिया। परिजन अस्पताल ले जाने के बजाय उसे झाड़फूंक कराने ओझा के पास लेकर गए। बाद में अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

निगोही क्षेत्र के गांव नरायनपुर निवासी 40 वर्षीय नेतराम शुक्रवार दोपहर खेत पर शिवाली की फसल में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान उन्हें सांप ने काट लिया। उसने खेत पर ही काम कर रहे भाइयों छेदालाल, तिरमल को जानकारी दी। दोनों भाई उसे लेकर झाड़फूंक कराने सुनासर नाथ ले गए। हालांकि कुछ लोगों ने सीधे अस्पताल ले जाने की भी सलाह दी, लेकिन उनकी बात पर उन लोगों ने ध्यान नहीं दिया। झाड़फूंक से जब नेतराम को फायदा नहीं हुआ, तब उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक की शादी नहीं हुई थी। माता-पिता की भी मौत हो चुकी है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। गांव के कुछ लोगों का कहना था कि यदि नेतराम को तत्काल अस्पताल ले जाया गया होता, तो शायद जान बच जाती लेकिन झाड़फूंक के चक्कर में उसी जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed