फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Four miscreants boarded an auto-rickshaw posing as passengers and robbed the driver after holding a knife to his neck.

Chandigarh News: सवारी बनकर ऑटो में बैठे चार बदमाश, गर्दन पर चाकू रख चालक को लूटा

Sun, 06 Sep 2026 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Four miscreants boarded an auto-rickshaw posing as passengers and robbed the driver after holding a knife to his neck.

विज्ञापन
चंडीगढ़। चार बदमाश सवारी बनकर ऑटो में बैठे और रास्ते में चालक को घेरकर लूट लिया। बीते शुक्रवार की देर रात करीब 12:30 बजे सेक्टर-37/38 की डिवाइडिंग रोड पर आरोपियों ने ऑटो रुकवाया। पीछे बैठे एक आरोपी ने चालक की गर्दन पर चाकू लगा दिया जबकि आगे बैठे दोनों ने उसे दोनों तरफ से दबा लिया। बाहर निकलने या शोर मचाने पर गर्दन काटने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी मोबाइल फोन और 2 हजार रुपये लेकर भाग गए। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ डीडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मलोया स्थित स्मॉल फ्लैट्स निवासी 27 वर्षीय विपिन कुमार ऑटो चलाते हैं। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, शुक्रवार को वह ऑटो लेकर सेक्टर-20 गए थे। वहां मठ मंदिर के पास चार सवारियां बैठीं। तीन पीछे और एक चालक की सीट के बगल में आगे बैठा।
विज्ञापन

स्कैनर से भुगतान के बहाने बदली सीट
विपिन सवारियां लेकर आगे बढ़े। सेक्टर-39/40 की लाइटों पर पहुंचने के बाद पीछे बैठे तीन में से एक ने स्कैनर के माध्यम से पैसे देने की बात कही और चालक के बगल में आकर बैठ गया। इससे चालक के दोनों तरफ आरोपी हो गए, जबकि दो पीछे बैठे रहे। कुछ देर बाद सेक्टर-37/38 की डिवाइडिंग रोड पर पहुंचते ही आरोपियों ने ऑटो रुकवा लिया। पीछे बैठे दोनों में से एक ने विपिन की गर्दन पर चाकू लगा दिया। आगे बैठे दोनों ने उसे बीच में दबा लिया और बाहर निकलने या शोर मचाने से मना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्दन काटने की धमकी देकर छीने रुपये-मोबाइल
पीड़ित के मुताबिक, एक आरोपी ने धमकाते हुए कहा कि उसके पास जो कुछ है, निकाल दे, नहीं तो चाकू से गर्दन काट देंगे। जान के डर से विपिन ने विरोध नहीं किया। आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन और 2 हजार रुपये छीन लिए और ऑटो से उतरकर फरार हो गए। इसके बाद विपिन ने पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसके बयानों के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ डीडीआर दर्ज की।

मठ मंदिर से वारदात स्थल तक सीसीटीवी जांच
पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए मठ मंदिर से लेकर वारदात स्थल तक के रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच में आरोपियों के ऑटो में बैठने से लेकर वारदात के बाद फरार होने तक के रूट की फुटेज जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed