फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth accused of beating someone over playing music in the gym

Ghaziabad News: जिम में गाना बजाने पर युवक को पीटने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Youth accused of beating someone over playing music in the gym
साहिबाबाद। गिरधर एन्क्लेव कॉलोनी स्थित जिम में गाना बजाने पर हुए विवाद में युवक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पीड़ित हिमांशु तिवारी निवासी गिरधर एन्क्लेव कॉलोनी साहिबाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 30 अगस्त को जिम में व्यायाम करने गए। उन्होंने अपना फोन जिम के साउंड सिस्टम से जोड़कर गाना बजाना शुरू कर दिया। इस दौरान जिम में व्यायाम कर रहे मनीष ने उन्हें गाली देते हुए मोबाइल फोन को साउंड सिस्टम से हटाने को कहा। उन्होंने, अभद्रता का विरोध किया तो मनीष ने बाहर से शिवम डागर और अंकित को बुलाकर उनके साथ बुरी तरह से मारपीट की। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई। जिम की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed