{"_id":"6a9c773afb99cb67a30e664a","slug":"youth-drowns-in-floodwaters-after-slipping-on-paved-path-ballia-news-c-190-1-bal1001-172157-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: खड़ंजे पर फिसला पैर, बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: खड़ंजे पर फिसला पैर, बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन
गंगा नदी के बाढ़ के पानी डूबने से लालगंज क्षेत्र के हृदयपुर गांव निवासी अभिनंदन राम। फाइल फोटो
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के हृदयपुर ढाला के पास शनिवार सुबह बाढ़ के पानी में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घर लौटते समय खड़ंजे पर पैर फिसलने के बाद वह गहरे पानी में चला गया था।
हृदयपुर गांव निवासी अभिनंदन राम (20) पुत्र कौशल राम शनिवार सुबह करीब 10 बजे किसी काम से हृदयपुर ढाला गया था। काम खत्म करने के बाद वह घर लौट रहा था। ढाला से कुछ दूरी पर बंधे के नीचे खड़ंजा रास्ते से गुजरते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह बाढ़ के गहरे पानी में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर दोकटी पुलिस भी पहुंच गई।
स्थानीय युवकों ने पानी में डुबकी लगाकर अभिनंदन को बाहर निकाला। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर दोकटी थाने पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
पूर्व ग्राम प्रधान अजय राम ने बताया कि अभिनंदन अभी पढ़ाई कर रहा था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था।