फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   किशोरी के प्रेमी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज

किशोरी के प्रेमी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज

Fri, 11 Aug 2017 08:15 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
किशोरी के प्रेमी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज
बंडा (शाहजहांपुर)। आखिरकार बंडा पुलिस को अपने कर्तव्य की याद आ ही गई। छह अगस्त से शादी की जिद पर प्रेमी के घर डेरा जमाए किशोरी को पुलिस थाने ले गई उसके भाई की ओर से प्रेमी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का आरोप था कि उसे ट्यूशन पढ़ाने वाला गांव का ही युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया था। वह अगस्त माह के शुरू में उसे घर से बहला फुसलाकर ले गया था। तीन दिन तक बाहर रखने के बाद गांव चलकर शादी कर लेने की बात कहते हुए वह उसे वापस ले आया। कई दिन इंतजार करने के बाद भी प्रेमी ट्यूटर ने उससे शादी नहीं की तो वह छह अगस्त को उसके घर जा पहुंची। उसने शादी नहीं करने की दशा में जान दे देने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

पूरा मामला संज्ञान में आने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। आठ अगस्त को प्रेमी युवक की बहनों और भाई ने किशोरी की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसका सिर फट गया और किशोरी लहूलुहान हो गई, लेकिन इसके बाद भी पुलिस मौके पर नहीं गई। मामला सुर्खियों में आया तो अधिकारियों ने पुलिस को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। शुक्रवार को पुलिस गांव पहुंची और प्रेमी युवक के घर से किशोरी को बरामद कर थाने ले आई। इसके बाद किशोरी के भाई को बुलाकर प्रेमी के खिलाफ धारा 363, 366 की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। एसओ महेेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। उसके बयानों के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed