फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बाइक सवार बदमाशों ने सेवानिवृत शिक्षक से 65 हजार लूटे

बाइक सवार बदमाशों ने सेवानिवृत शिक्षक से 65 हजार लूटे

Tue, 26 Feb 2019 12:39 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने सेवानिवृत शिक्षक से 65 हजार लूटे
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। सोमवार दोपहर खंडहर रोड पर बाइक सवार दो बदमाश सेवानिवृत शिक्षक के हाथ से 65 हजार रुपये से भरा थैला लूट कर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। सरेराह भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस घटना से लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

थाना कलान के गांव नौगंवा मुबारकपुर निवासी सेवानिवृत शिक्षक बृजलाल वर्मा का खाता नगर स्थित एसबीआई की मेन ब्रांच में है। कुछ दिन पहले उन्होंने कोल्ड में रखने के लिए आलू का बीज खरीदा था। उसका पेमेंट करने के लिए सोमवार करीब साढ़े ग्यारह बजे बृजलाल बैंक खाते से 65 हजार रुपये निकाले और उन्हें थैले में रख लिया। इसके बाद वह पास के ही गांव रुस्तमपुर में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर जाने के लिए खंडहर सड़क पर सेठ सियाराम इंटर कॉलेज के पास खड़े होकर वाहन का इंतजार करने लगे। करीब 12 बजे अचानक उनके पास काले रंग की पल्सर बाइक आकर रुकी जब तक वह कुछ समझ पाते बाइक के पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से रुपये भरा थैला छीन लिया और बाइक लेकर खंडहर सड़क की ओर भाग निकला। बृजलाल के शोर मचाने पर आसपास के लोग जब तक पूरी बात समझते बदमाश दूर निकल चुके थे। पीड़ित की सूचना पर पुलिस में मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed