{"_id":"5b294eb44f1c1b53268b6e1a","slug":"141529433780-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरिंग के गड्ढे में मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोरिंग के गड्ढे में मिला शव, हत्या की आशंका
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव पचदिउरा के पास गन्ने के खेत में बोरिंग के गड्ढ़े में एक युवक का पुलिस ने सड़ा-गला शव बरामद किया है। पास में शराब के पाउच मिलने से पुलिस शराब के नशे में गड्ढ़े में गिरने से मौत मान रही है, वहीं लोग हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव पचदिउरा निवासी रमनेश अपने गन्ने की फसल की सिंचाई के लिए विद्युत कूप से पाइप डाल रहे थे, तभी उन्हें गांव के ही अतहर अली के गन्ने के खेत में बोरिग के गड्ढे से बदबू महसूस हुई। वह पास में गए तो गड्ढ़े में पड़ी लाश देख दंग रह गए। उन्होने चाचा द्वारिका प्रसाद को सूचना दी। इसके बाद सूचना पर निगोही थानाध्यक्ष सुनील शर्मा पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और सड़े-गले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। शव मिलने की सूचना गांव शहतेपुर, पचदिउरा, रूहिला, छतेनी, अरेली के तमाम महिलाएं,पुरुष भी मौके पर पहुंच गए और शव को देखा, पर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। गड्ढ़े के ऊपर किनारे उसकी चप्पलें शर्ट में बाध कर रखी गई थीं, दो पन्नी कच्ची शराब के पाउच व देशी शराब का एक भरा पौआ, दो खाली पौआ, तीन बीड़ी, तीन रुपये रखे मिले। पुलिस इन सब चीजों को देखकर शराब के नशे में मौत होना मान रही है जबकि लोग हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं।
---------
गांव पचदिउरा में एक शव मिला है, उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बल्देव सिंह खनेड़ा, सीओ सदर